सिगोई में सौभाग्य योजना का साइन बोर्ड हटाने पर विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोध

कुंवरगांव संवाददाता
कुंवरगांव क्षेत्र के सालारपुर ब्लॉक अंतर्गत गांव सिगोई में प्राथमिक विद्यालय के बाहर लगा सौभाग्य विद्युत योजना का साइन बोर्ड हटाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के बाहर वर्षों से लगा यह साइन बोर्ड मंगलवार को प्रधानाध्यापक द्वारा बिना किसी अनुमति के हटवा दिया गया। आरोप है कि बोर्ड को गिलेंडर से कटवाकर गिराया गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



