6:32 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में तहसील गेट पर जलभराव से अधिवक्ता परेशान, सौंपा ज्ञापन

बिल्सी । बिल्सी तहसील के मुख्य गेट पर लंबे समय से चले आ रहे जलभराव से परेशान अधिवक्ताओं ने सोमवार दोपहर उप-जिलाधिकारी को सामूहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि तहसील के मुख्य गेट पर पानी भरने के कारण अधिवक्ताओं और फरियादियों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने बताया कि जलभराव के कारण जब कोई वाहन तेज गति से गुजरता है, तो गंदे पानी के छींटे अधिक्ताओं के कपड़ों तक आ जातेहं, जिससे उन्हं काफी परेशानी होती है। उन्होंने भी समस्या के तत्काल निराकरण की मांग की। इस संबंध में बिल्सी के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सभी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया है कि समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस