उझानी सभासद रियासत खां ने दी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन व श्रावण मास की शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता दिवस पर की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और भाईचारे का लिया संकल्प।
उझानी, बदायूं 14 अगस्त।
देश 80 वें स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने जा रहा है। इसी क्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष एवं नपा परिषद वार्ड नं. 20 के सदस्य रियासत खां ने नगर व क्षेत्रवासियों को श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
रियासत खां ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। यह पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास का पवित्र महीना और रक्षाबंधन का त्योहार भी इसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे अवसरों पर हमें मिलजुल कर समाज में शांति और सौहार्द का संदेश फैलाना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर, जिला डीसीसी मुजाहिद रजा, ब्लॉक अध्यक्ष उझानी चंद्रपाल कश्यप, एवं पूर्व जिला सचिव प्रशांत शर्मा सहित नगर कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
नगर अध्यक्ष रियासत खां ने कहा कि 2027 के मिशन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटे हैं और तिरंगे के सम्मान में हर संभव योगदान देंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






