31 अगस्त से नियमित होगी टनकपुर -अछनेरा एक्सप्रेस, लालकुआं बेंगलुरू भी दोडेगी रोजाना ?
रेलवे 2 स्पेशल ट्रेनें नियमित करने की तैयारी में रिजर्वेशन का किराया भी होगा कम।
टनकपुर और बेंगलुरु एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर, बढ़ेंगे कोच।
उझानी-बदांयू 17 अगस्त।
पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इस मार्ग पर चलने वाली दो प्रमुख स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। ट्रेनों के नियमितीकरण से न केवल यात्रियों को स्पेशल किराये के भारी बोझ से मुक्ति मिलेगी, बल्कि अतिरिक्त डिब्बे जुड़ने से यात्रा भी अधिक सुगम और आरामदायक हो जाएगी।
रेल अधिकारियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस (05061-62) अब नियमित होकर नई ट्रेन संख्या 15093-94 के रूप में आगामी जो 31 अगस्त से संचालित होगी।
वहीं, लालकुआं-बेंगलुरु सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस (05073-74) अब नियमित ट्रेन संख्या 15301-02 के नाम से पटरी पर दौड़ेगी। लालकुआं से यह सेवा 19 सितंबर तथा बेंगलुरु सिटी से 22 सितंबर से नियमित कर दी जाएगी।
बता दें कि टनकपुर एक्सप्रेस का सप्ताह में पांच दिन संचालन होता है, जबकि बेंगलुरु सिटी एक्सप्रेस का सप्ताह में एक दिन ही संचालन किया जाता है।
दोनों प्रमुख ट्रेनों के नियमित होने से किराए में भी बड़ी कटौती होगी।
टनकपुर एक्सप्रेस AC चेयरकार अभी तक यात्रियों को न्यूनतम 520 रुपये देने पड़ते थे, जो अब घटकर करीब 270 रुपये रह जाएगा।
बेंगलुरु एक्सप्रेस स्लीपर स्पेशल के तौर पर न्यूनतम 400 रुपये वसूले जा रहे थे, अब नियमित होने के बाद यह घटकर 150 रुपये रह जाएगा।
बेंगलुरु एक्सप्रेस AC 3E AC थ्री-टियर इकोनॉमी का न्यूनतम किराया 1010 रुपये से सीधे आधा घटकर 520 रुपये हो जाएगा।
नियमित होने के बाद ट्रेनों की कोच संरचना भी बदलेगी। टनकपुर एक्सप्रेस अब इसमें सामान्य श्रेणी के 8 डिब्बे, नॉन AC चेयरकार के 6 आरक्षित डिब्बे तथा 1 AC चेयरकार का डिब्बा शामिल होगा। पहले इस ट्रेन में केवल सामान्य व AC चेयरकार की सुविधा थी और नॉन AC में आरक्षण नहीं था।
बेंगलुरु एक्सप्रेस अब इस ट्रेन में 4 अनारक्षित कोच, 6 स्लीपर कोच, 2 AC इकोनॉमी कोच, 3 AC थ्री टियर और 1 AC टू टियर कोच लगाया जाएगा।
अनौपचारिक बातचीत में रेलवे के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड से दोनों ट्रेनों को नियमित करने की सूचना मिली है,समय में कुछ परिवर्तन संभव हो सकता है जल्द ही दोनों ट्रेनों के टाइम टेबल ( शैडयूल्ड )जारी किए जा सकते हैं।
रेल प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्रीय यात्रियों, व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों को खासी सुविधा होगी।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



