7:09 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे प्रभुदास प्रवीण जी महाराज की शिवपुराण कथा से भक्त भावविभोर

उझानी में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे
प्रभुदास प्रवीण जी महाराज की शिवपुराण कथा से भक्त भावविभोर।

उझानी, बदायूं 18 अगस्त।

श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर मंगलवार को भक्ति की त्रिवेणी बन गया। पूज्य प्रभुदास प्रवीण जी महाराज के मुखारविंद से चल रही सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन हजारों श्रद्धालु कथा सुनकर भावविभोर हो गए।

वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ। महाराज श्री ने कहा कि “शिव को पाना सबसे सरल है। इसीलिए कहा जाता है एक लोटा जल, सभी समस्याओं का हल। भोलेनाथ केवल देव नहीं, वे करुणा और कल्याण के प्रतीक हैं। जो मनुष्य अहंकार त्यागकर उनकी शरण में जाता है, उसके सभी कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं।

कथा के दौरान महाराज जी ने शिव-पार्वती विवाह, समुद्र मंथन, माता सती की कथा और शिव तांडव जैसे प्रसंगों को अत्यंत सरल और रोचक शैली में सुनाया। बीच-बीच में गूंजे भजन और शिव स्तुति पर पूरा पंडाल “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के नारों से गूंज उठा।

आयोजक समिति ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल और बैठने की पुख्ता व्यवस्था की थी। साथ ही महायज्ञ और रुद्राभिषेक में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और आपसी एकता को मजबूत करना है। कथा में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

आयोजकों ने कथा की सफलता का श्रेय पूज्य महाराज जी के आशीर्वाद और नगरवासियों के सहयोग को दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस