11:25 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस, तीज और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

उझानी: पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दी स्वतंत्रता दिवस, तीज और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।

स्वच्छ और सुंदर बने उझानी: पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से किए 5 संकल्पों का आह्वान।

उझानी (बदायूं) 14 अगस्त।

नगर पालिका परिषद उझानी की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने नगर व क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और बलिदान की याद दिलाता है। हरियाली तीज प्रकृति और नारी शक्ति का पर्व है, वहीं रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि ये तीनों पर्व नगर में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द लेकर आएं।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उझानी ने नागरिकों से 5 संकल्प लेने का आग्रह किया है:
1. नगर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें
2. हर व्यक्ति अपने घर में एक पेड़ लगाए
3. पानी अमूल्य है, उसकी बचत करें
4. घरों का कूड़ा कचरा कूड़ेदान में डालें ताकि सड़कें साफ-सुंदर रहें
5. जन्म-मृत्यु का इंद्राज समय से कराएं

पालिकाध्यक्ष ने “स्वच्छ भारत मिशन – स्वच्छता ही सेवा” को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ उझानी ही सुंदर उझानी की पहचान बनेगी।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिजी सैनी एवं समस्त सम्मानित सभासदगण ने भी नगरवासियों को पर्वों की बधाई दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस