7:39 am Saturday , 3 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी -श्रवण राठौर ने दी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

उझानी -श्रवण राठौर ने दी स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

भाजपा बूथ अध्यक्ष ने कहा, तीनों पर्व देशभक्ति, भाईचारे और संस्कार का प्रतीक।

उझानी-बदांयू 14 अगस्त।

भाजपा बूथ अध्यक्ष श्रवण राठौर ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर व क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्रवण राठौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और जन्माष्टमी हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी से इन पर्वों को आपसी सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष उझानी एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल “बंटी” ने भी सभी नगरवासियों को पर्वों की बधाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.