4:33 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: कछला कांवड़ मेले से 6 साल का बच्चा गुम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उझानी: कछला कांवड़ मेले से 6 साल का बच्चा गुम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

उझानी-बदांयू 18 अगस्त।

कछला कांवड मेले में घूमने गए बरेली के एक परिवार का 6 वर्षीय मासूम लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर उझानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बरेली के सुभाष नगर निवासी धीरज पुत्र ओमप्रकाश 17 अगस्त को अपने परिवार के साथ कछला मेला घूमने आए थे। मेले में भीड़ के दौरान उनका 6 साल का बेटा कुनाल अचानक कहीं गुम हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो धीरज ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि धीरज की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच उपनिरीक्षक अविनाश पुंडीर को सौंपी गई है। पुलिस मेले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आसपास के थानों को भी बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस