7:40 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

खुशखबरी: LPG उपभोक्ताओं को राहत

खुशखबरी: LPG उपभोक्ताओं को राहत, E-KYC की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 23 अगस्त तक कराएं सत्यापन।

ऐप में दिक्कत और लंबी लाइनों को देखते हुए सरकार का फैसला, 16 अगस्त थी पहले डेडलाइन।

उझानी-बदांयू 17 अगस्त।

घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। LPG कनेक्शन का E-KYC कराने की अंतिम तिथि को सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। अब उपभोक्ता 23 अगस्त 2026 तक अपना E-KYC करा सकेंगे। इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 16 अगस्त तय की गई थी।

तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों पर डेडलाइन नजदीक आते ही भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। कई उपभोक्ताओं को ऐप में तकनीकी दिक्कतों और सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए अतिरिक्त समय देने का फैसला लिया गया है।

सरकार ने सब्सिडी और फर्जी कनेक्शन पर रोक लगाने के लिए सभी LPG उपभोक्ताओं के लिए E-KYC अनिवार्य किया है। इसके तहत उपभोक्ता को आधार कार्ड और मोबाइल नंबर को गैस कनेक्शन से लिंक कराना जरूरी है।

पहले 16 अगस्त 2026 को E-KYC की आखिरी तारीख थी। लेकिन समय पर काम न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं ने तारीख बढ़ाने की मांग की थी।

आप संबंधित गैस कंपनी के ऐप या वेबसाइट से घर बैठे E-KYC कर सकते हैं। ‌ऑफलाइन नजदीकी गैस एजेंसी जाकर आधार कार्ड और रजिस्टर मोबाइल नंबर के साथ बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा।

एजेंसी संचालकों का कहना है कि बीते 2-3 दिनों से कार्यालयों के बाहर लंबी कतारें लग रही थीं। तारीख बढ़ने से अब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

यदि 23 अगस्त तक E-KYC नहीं कराया गया तो सब्सिडी रुक सकती है और नए सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए समय रहते अपना सत्यापन पूरा कर लें।

विज्ञापन एक्सप्रेस