चोरी के कटरा समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और 13,500 रुपये बरामद
इस्लामनगर। थाना इस्लामनगर पुलिस ने पशु चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक कटरा, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 13,500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पतीसा मजरा सैफुल्लागंज निवासी रामखिलाड़ी के खेत से कटरा चोरी होने के मामले में 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने रागिब अली, अनश, फरमान और नरेश को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने पशु चोरी की अन्य घटनाओं में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



