उझानी: भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज ने स्वतंत्रता दिवस की दी देशवासियों को शुभकामनाएं।
उझानी-बदांयू 15 अगस्त।
80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी की ओर से समस्त छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कॉलेज प्रबंधन ने अपने बधाई संदेश में कहा कि “आइए, इस पावन अवसर पर हम राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लें।”
इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष आचार्य राजन मेहदीरत्ता, एवं प्रधानाचार्या सुजाता माथुर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमारे वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। आज हमें अपने देश को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर आगे ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






