7:37 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

भाजपा नेता अरुण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

उझानी नगरवासियों को पर्वों की बधाई-
भाजपा नेता अरुण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।

उझानी-बदांयू 14 अगस्त।

हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

भाजपा नेता एवं समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल ने सभी नगरवासियों के सुख, समृद्धि और सौहार्द की कामना करते हुए कहा कि ये पर्व हमें परंपरा, संस्कृति और देशभक्ति से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि तीज का हरियाला पर्व महिलाओं के जीवन में उल्लास लाता है, स्वतंत्रता दिवस हमें देश के शहीदों का स्मरण कराता है, रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है और जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है।

अरुण कुमार अग्रवाल भाजपा नेता, पूर्व सभासद एवं पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब उझानी क्लासिक हैं। फर्म -सपना इंटरप्राइजेज, अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर और एन डी कॉन्ट्रेक्टर उझानी-बदांयू।

इस अवसर पर सचिन अग्रवाल “बंटी भईया” अध्यक्ष भाजपा उझानी, पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद उझानी, अध्यक्ष युवा अग्रवाल समिति एवं अध्यक्ष श्री रामलीला कमेटी उझानी ने भी नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्वों के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाता है।

सचिन अग्रवाल के प्रतिष्ठान- राधिका ज्वैलर्स और राधिका गेस्ट हाउस उझानी की ओर से भी सभी को पर्वों की शुभकामनाएं ।

विज्ञापन एक्सप्रेस