12:58 pm Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

शौचालय जाने का बहाना बनाकर सिपाही को चकमा देकर फरार हुआ सिलेंडर चोरी का आरोपी, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

शौचालय जाने का बहाना बनाकर सिपाही को चकमा देकर फरार हुआ सिलेंडर चोरी का आरोपी, 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान सिपाही को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुक्रवार रात शौचालय जाने का बहाना बनाकर हथकड़ी में बंधी रस्सी की सिलाई खोलकर खुद को अलग कर लिया और बिना जंगल वाले रोशनदान से बाहर निकलकर फरार हो गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर सिपाही ने दरवाजा खुलवाया तो आरोपी गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत दहगवां के वार्ड नंबर एक निवासी टिकाऊ उर्फ प्रिंस उर्फ मिथुन पर दहगवां चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप की रसोई से गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप है। पेट्रोल पंप मैनेजर महिपाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। इसी मामले में पुलिस शुक्रवार को आरोपी को पूछताछ के लिए जरीफनगर थाने लाई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.