दातागंज में चावल चोरी का खुलासा, पांच कट्टों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। दातागंज थाना पुलिस ने दुकान/गोदाम से चावल चोरी कर बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच कट्टे चावल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में दानवीर निवासी बड़ा परा, धीरेन्द्रपाल निवासी सलेमपुर और जावेद हुसैन उर्फ जाकिर निवासी गौस नगर, दातागंज शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, जावेद हुसैन उर्फ जाकिर के खिलाफ वर्ष 2017 में हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राममेहर सिंह व पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com