9:53 am Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की दावत में शामिल होने आया था पिंकू

वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की दावत में शामिल होने आया था पिंकू

केशव गुप्ता

बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर जनपद के चरखोला निवासी पिंकू (30) पुत्र अजय प्रताप सिंह अपनी ससुराल ग्राम जमालपुर में जन्मदिन की दावत में शामिल होने आया था। इसी दौरान वह साइकिल से सैंजनी की ओर से आ रहा था। तभी जमालपुर गांव से आगे ब्रह्मदेव स्थान के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही हजरतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
जन्मदिन की खुशियों में शामिल होने आए युवक की अचानक मौत से परिवार और ससुराल पक्ष में मातम छा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.