8:59 am Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां में किसान उत्सव दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों किसानों ने देखा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

उसावां में किसान उत्सव दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, सैकड़ों किसानों ने देखा पीएम मोदी का लाइव प्रसारण

केशव गुप्ता

बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर 30 अक्टूबर 2026 को विकासखंड उसावां में किसान उत्सव दिवस के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और किस्त हस्तांतरण का सजीव प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार लोधी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जदुनाथ सिंह सहित शक्ति केंद्र संयोजक राम बहादुर सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, बूथ अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान और नीरज कोली उपस्थित रहे। अतिथियों ने किसान सम्मान निधि योजना को किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने किसानों को योजना की पात्रता, ई-केवाईसी, आधार एवं बैंक खाते की स्थिति तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने और संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम में कृषि विभाग के अनुराग दुबे, करतार सिंह, तीरथ सिंह, रविंद्र कुमार, राजीव वर्मा, सदाशिव सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और कृषि उत्पादन एवं आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.