उझानी में आंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वाला गिरफ्तार, फूलपुर में बीती रात की घटना से हड़कंप।
उझानी, बदायूँ 29 अक्टूबर ।
थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम फूलपुर में पंचायत घर के सामने स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति को बीती रात 28-29 अक्टूबर को क्षतिग्रस्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया।
मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पांडे के पर्यवेक्षण में कोतवाली इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई की।
कोतवाली में पूर्व प्रधान शिवचरन पुत्र निवासी ग्राम फूलपुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप था कि बीती रात को 01:15 बजे ग्राम फूलपुर के पंचायत घर के सामने स्थापित मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देकर भाग जाना।
पुलिस ने कुछ ही घंटे के अंदर आरोपी मनीष उपरोक्त को आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
फिलहाल गाँव में शांति व्यवस्था कायम है, पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com