10:08 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

नवीगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

नवीगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

केशव गुप्ता

उसावां। थाना क्षेत्र के म्याऊं-हजरतपुर मार्ग पर ग्राम नवीगंज के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजेंद्र (45) पुत्र होरीलाल निवासी कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हजरतपुर में खेल दिखाकर रोजी-रोटी कमाते हैं और गौतरा बाजार स्थित डेरे में रहते हैं। खेल दिखाने के बाद लौटते समय नवीगंज के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद राजेंद्र करीब आधे घंटे तक सड़क पर एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने एंबुलेंस में देरी होने पर उन्हें अपने वाहन से म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.