खेत पर काम करते समय किसान की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
केशव गुप्ता
उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम अस्धरमई निवासी 70 वर्षीय किसान धनपाल कश्यप पुत्र अनोखेलाल कश्यप की गुरुवार को खेत पर अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह परिजनों के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ और वह खेत में ही लेट गए। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक किसान के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुनील दिव्यांग और अविवाहित है, जबकि छोटा बेटा बाबू विवाहित है। किसान की अचानक मौत से परिवार में दुख का माहौल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com