7:57 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार और हृदय रोगियों के बेहतर इलाज की मांग, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लखनऊ में की मुलाकात

केशव गुप्ता

बदायूं। शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लखनऊ में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा वी. हेकाली झिमोमी से मुलाकात कर पत्र सौंपे। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने, चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार और हृदय रोगियों के बेहतर उपचार की व्यवस्था कराने की मांग उठाई।
विधायक ने कहा कि बदायूं और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे जिलों में न जाना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उन्होंने बदायूं में जेल की खाली पड़ी भूमि का जनहित में उपयोग करते हुए वहां पार्क विकसित कराने का विषय भी रखा, जिससे शहरवासियों को सार्वजनिक स्थल की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.