10:41 am Saturday , 31 October 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; जयकारों से गूंजा नगर

उसहैत में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत; जयकारों से गूंजा नगर

केशव गुप्ता

ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता ने किया शुभारंभ, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

उसहैत (बदायूं)। कस्बा उसहैत में 30 अक्टूबर की देर शाम श्रीरामलीला कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य बारात एवं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और श्री कालसेन बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।
शोभायात्रा में दर्जनों देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। भगवान श्रीराम के जयकारों और बैंड-बाजों की धुनों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। यात्रा कच्चा पुल से शुरू होकर मुख्य बाजार, श्री कालसेन बाबा मंदिर और ठंडी गली होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्शों की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
आदर्श रामलीला महोत्सव उसहैत कमेटी की ओर से आयोजित यह महोत्सव 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। 2 नवंबर को कवि सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, 4 नवंबर को रावण दहन और 5 नवंबर को राजतिलक कार्यक्रम होगा। कमेटी अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता (नरेश), संयोजक सुधीर कुमार गुप्ता (बंटू) और कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता हैं।
शोभायात्रा के दौरान उसहैत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार, सब-इंस्पेक्टर राम कुमार, रवि चौधरी समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से रामलीला देखने और आगामी कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता उर्फ गोल्डी, सौरभ भारद्वाज, टिंकू राठौर, अटल भारद्वाज, केशव भारद्वाज, शांति प्रसाद रामू भारद्वाज, मोहित महेश्वरी सहित कमेटी पदाधिकारी, समाजसेवी, कार्यकर्ता और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.