9:24 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

उसावां क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, शाहजहांपुर के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

उसावां क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, शाहजहांपुर के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

केशव गुप्ता

उसावां (बदायूं)। थाना उसावां क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने शाहजहांपुर जिले के चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि 26 अक्टूबर को सुरजीत यादव पुत्र नेम सिंह यादव अपने भाइयों और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर किशोरी को ले गया।
पिता की तहरीर के अनुसार, आरोपी सुरजीत यादव, उसके भाई राजेश और भोला निवासी ग्राम सनाय, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर तथा नन्हें पुत्र अजयपाल निवासी मन्सा नगला, थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आरोप है कि किशोरी घर में रखे 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई। इनमें झाले, जंजीर, अंगूठी, बिछुआ, पेटी और पायल शामिल हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.