7:04 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में 450 ग्राम अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद

बदायूं में 450 ग्राम अफीम के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने 29 अक्टूबर को मलगांव बाईपास तिराहे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 450 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन, 4,900 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ निवासी रूपपुर मोहरा (मूसाझाग), संदर्भ उपाध्याय निवासी बाराचिरी (कादरचौक) और दीपक निवासी चंदननगर खैर (बिनावर) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/19 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव तेवतिया पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.