यूपी एमएलसी चुनाव: काशी में भाजपा को करारा झटका, वाराणसी की दोनों सीटें सपा के खाते में।
11 में से 6 पर भाजपा, 5 पर सपा का कब्जा।
बदांयू 29 अक्टूबर।
शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 विधान परिषद सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों ने सियासी समीकरण बदल दिए। भारतीय जनता पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज कर अपना किला तो बचा लिया, लेकिन समाजवादी पार्टी ने तीन से बढ़कर पांच सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया। सबसे बड़ा झटका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगा।
काशी में भाजपा का सूपड़ा साफ-वाराणसी मंडल की दोनों सीटों पर सपा ने भाजपा को पटकनी दी।
वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: सपा के निवर्तमान एमएलसी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद कुमार मिश्र को हराकर सीट बरकरार रखी।
वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सपा के आशुतोष सिन्हा ने भाजपा के केदारनाथ सिंह को बड़े अंतर से हराया।
किसके खाते में कौन सी सीट-
भाजपा जीती – 6 सीट-
लखनऊ शिक्षक – उमेश द्विवेदी
मेरठ स्नातक – दिनेश गोयल
मेरठ शिक्षक – श्रीचंद शर्मा
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक – हरि सिंह ढिल्लों
आगरा स्नातक – मानवेंद्र प्रताप सिंह। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक – ध्रुव कुमार त्रिपाठी (मात्र 307 वोट से जीते, योगी के गढ़ में कांटे की टक्कर)।
सपा जीती – 5 सीट-
वाराणसी शिक्षक – लालबिहारी यादव,
वाराणसी स्नातक – आशुतोष सिन्हा,
लखनऊ स्नातक – कांति सिंह,
आगरा शिक्षक – आकाश अग्रवाल, झांसी-इलाहाबाद स्नातक – मान सिंह यादव।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह परिणाम 2027 विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल है। काशी और गोरखपुर जैसे गढ़ों में भाजपा की साख को लगा झटका विपक्ष के लिए संजीवनी बन गया है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com