डीएम के आदेश की उड़ाई गई धज्जियां! छुट्टी के दिन भी खुला विद्यालय, नगर पंचायत उसावां में आदेशों की अनदेखी!
केशव गुप्ता
बदायूं के जिलाधिकारी के स्पष्ट आदेश के बावजूद नगर पंचायत उसावां में छुट्टी के दिन विद्यालय खुला रहने का मामला सामने आया है।
जब जिलाधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को PET परीक्षा के चलते जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित किया था, तो फिर उसावां में विद्यालय किसके आदेश पर खोला गया?
सवाल यह है कि क्या विद्यालय प्रबंधन को डीएम के आदेश की जानकारी नहीं थी या फिर जानबूझकर आदेश की अनदेखी की गई?
प्रशासन से मांग है कि मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com