दातागंज में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण और कान्हा गौशाला का लोकार्पण
केशव गुप्ता
दातागंज (बदायूं)। दातागंज में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को नगर पालिका परिषद में कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं अनावरण किया गया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ और उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु जी’ ने राष्ट्रभक्त एवं दानवीर भामाशाह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद नवनिर्मित कान्हा गौशाला और शिव मंदिर हॉल का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इन परियोजनाओं से नगर में जनसुविधाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विधायक ‘बब्बू भैया’ ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप, भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री महेश राठौर, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप कुमार गुप्ता सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, सभासद, व्यापारी, नगरवासी और पत्रकार मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com