6:05 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, DIOS ने घोषित किया अवकाश।

बदायूँ 29 अक्टूबर ।

जनपद में 30 अक्टूबर को होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूँ ने 30 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

DIOS कार्यालय से जारी आदेश संख्या व0स0/ 4652-8/2026के अनुसार, 30 अक्टूबर को PET की लिखित परीक्षा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के तहत जनपद में संचालित समस्त माध्यमिक विद्यालय, चाहे वह यूपी बोर्ड, CBSE, ICSE या अन्य किसी बोर्ड से मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त हों, सभी में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जनपद के सभी महाविद्यालय भी कल बंद रहेंगे।

DIOS ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.