6:05 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

कुंडा शाहपुर मार्ग बदहाल, हादसे का इंतजार कर रहा PWD विभाग ?

कुंडा शाहपुर मार्ग बदहाल, हादसे का इंतजार कर रहा PWD विभाग ?

उझानी-बदांयू 29 अक्टूबर।

ब्लॉक कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कुंडा शाहपुर संपर्क मार्ग की हालत पिछले एक साल से खस्ताहाल बनी हुई है। PWD की लापरवाही से 500 मीटर सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। पानी निकास न होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव ने बताया कि कटरी क्षेत्र का इकलौता मार्ग खराब होने से हजारों वाहनों का दबाव इसी सड़क पर है। दिल्ली की प्राइवेट बसें भी यहीं से गुजरती हैं।

कुछ दिन बाद ककोड़ा मिनी कुंभ मेला है, जिसमें लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरेंगे। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग मूकदर्शक बना है। हादसा हुआ तो जिम्मेदारी PWD की होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.