जरीफनगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
केशव गुप्ता
बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर पुलिस ने गुरुवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहर सिंह पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम दादरा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मुकदमा संख्या 301/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 121, 125, 324(4) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4/21 के तहत वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com