5:11 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

करवाचौथ पर चांद के दीदार पर संकट! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।


बदायूँ 28 अक्टूबर ।

इस बार करवाचौथ का चांद देखना व्रती महिलाओं के लिए इंतजार भरा हो सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को बरेली बदायूँ-बबराला बेल्ट सहित पूरे क्षेत्र में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। इसका सीधा असर बदांयू में भी देखने को मिल सकता है। बादलों के कारण शाम को चंद्र दर्शन में खलल पड़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश भर में अलर्ट जारी हुआ है। जिला प्रशासन ने अगले दो दिन सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अक्टूबर तक 150 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। यह असर 31 अक्टूबर तक बरकरार रह सकता है।

जिला आपदा प्रबंधन ने कहा है कि आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों या सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। बिजली कड़कने के दौरान खेतों-तालाबों के पास न जाएं। खलिहानों में पड़ा अनाज और पशुधन को सुरक्षित स्थान पर रखें।

किसी भी आपदा या सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.