8:13 am Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

दीपावली पर पटाखा बाजार के लिए तीन स्थानों का निरीक्षण

बिल्सी। दीपावली पर लगने वाले पटाखों के अस्थायी बाजार के लिए स्थान निर्धारित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को एसडीएम गौरव आर्य, सीओ आलोक सिद्धू और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने नगर में तीन संभावित स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले मुजरिया मार्ग पर रंजना तिराहे के पास खाली जगह का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पास स्थित खाली मैदान पहुंची। अंत में बदायूं स्टैंड पर भी जगह का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संभावित स्थलों की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारियां जुटाईं। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसी के आधार पर पटाखों के अस्थायी बाजार के लिए स्थान का चयन किया जाएगा। फिलहाल किसी भी स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.