9:14 am Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष से अनुरोध, कछला वसूली पर दिखा दो क्रोध ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं का आम आदमी जनपद की सनातन तीर्थ नगरी कछला में नगर पंचायत द्वारा कराई जाने वाली तहबाजारी की वसूली को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता की ओर देखने को मजबूर हो गया है। आम आदमी को लगता है कि कछला में सब कुछ भाजपा का होते हुए भाजपा की छवि धूमिल कराने वाली तहबाजारी क्यों हो रही है और इसको अनदेखा करने वाले कौन हैं और इसका कारण क्या है। श्री गुप्ता का क्रोध बदायूं रामलीला स्वीकृति के मामले में देख चुके हैं और आम आदमी चाहता है कि भाजपा जिलाध्यक्ष अपना वही रौद्र रूप दिखाकर कछला में होने वाली तहबाजारी को बंद कराने की बात संज्ञान में लेकर बद कराये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.