1:13 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने शानदार जीत दर्ज की।

बदांयू 28 अक्टूबर।

एमएलसी चुनाव में डा हरि सिंह ढिल्लों ने शानदार जीत दर्ज की ।उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 17,676 मतों के अंतर से पराजित किया।

मंगलवार को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में 5 राउंड तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई, इससे पहले सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया।

– डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को मिले – 21,672 मत
– हाजी दानिश अख्तर को मिले – 3,996 मत।

बरेली-मुरादाबाद खंड के नौ जिलों में 23 अक्टूबर को 105 बूथों पर मतदान कराया गया था। 46 हजार से अधिक पंजीकृत मतदाताओं में से 35,146 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 73.69% रहा।

जीत की घोषणा होते ही मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.