




उझानी, बदायूँ 28 अक्टूबर ।
नगर के बरेली-मथुरा बाइपास पर संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक ई-रिक्शा शोरूम को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बना लिया।
बताया जा रहा है कि बदायूँ निवासी वेदप्रकाश गुप्ता का बाइपास पर शारदा इंटरप्राइजेज नाम से ई-रिक्शा का शोरूम है। बीती रात अज्ञात चोर छत के ऊपर के रास्ते से शोरूम में घुस गए।
शोरूम मालिक वेदप्रकाश ने बताया कि चोरों ने काउंटर का लॉक तोड़कर उसमें रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही 5 नए ई-रिक्शा की बैटरियां और 2 रिक्शों की स्टेपनी खोलकर ले गए।
सूचना पर कोतवाली उझानी से सिटी इंचार्ज प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com