8:59 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

दियोहरा शेखपुर में 60 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा


दियोहरा शेखपुर में 60 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, नवनिर्मित त्रिमूर्ति मंदिर का शुभारंभ

दहगवां, बदायूं। आज तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर में नवनिर्मित त्रिमूर्ति मंदिर के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शाम 3 बजे से 6 बजे तक चली यात्रा में 60 कलश लेकर माता-बहनों ने परमहंस बाबा के प्राचीन शिव मंदिर से नए मंदिर तक पैदल यात्रा की। डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शामिल हुए।

मंदिर का निर्माण स्वर्गीय धर्मपाल सिंह के पुत्र योगेश कुमार और राजकुमार ने कराया है। मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। चित्रकूट से आए पांच आचार्यों के सानिध्य में हवन-पूजन एवं मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पत्रकार यतेंद्र पाल सहित दिवाकर समाज के अनेक लोग और ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण को गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.