1:13 pm Wednesday , 28 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भक्ति का सैलाब, एक शाम बाँके बिहारी जी के नाम पर झूमे हजारों श्रद्धालु।

उझानी में रामलीला महोत्सव का भक्तिमय समापन।

उझानी (बदायूं) 28 अक्टूबर ।

वार्षिक रामलीला महोत्सव के भव्य समापन के अवसर पर रामलीला मैदान में आयोजित ‘एक शाम बाँके बिहारी जी के नाम’ भक्ति संध्या में आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा पंडाल बाँके बिहारी के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और आयोजक पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन एवं आरती कर किया। आरती के दौरान ऐसा भक्ति एवं आध्यात्मिक आनंद का माहौल बना कि हर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री वर्मा व पूर्व राज्य मंत्री श्री अग्रवाल ने नगर अध्यक्ष भाजपा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल ‘बंटी भैया’को रामलीला के ऐतिहासिक व सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

देर रात तक चले इस भक्तिमय कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। मयूर नृत्य, आग के चार कूला नृत्य और कृष्ण भजनों पर हुई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों की धुन पर हजारों हाथ हवा में लहरा रहे थे।

समापन समारोह में रामलीला महोत्सव में जी-जान से जुटे पदाधिकारियों धनसुख अग्रवाल, ललित कुमार वार्ष्णेय इन्ना, संदीप सक्सेना, मनमोहन शर्मा, अरविंद शाक्य, राहुल वार्ष्णेय आदि को भी केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व मंत्री संग अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतन कुमार जिंदल, सर्वेश कुमार गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी व हजारों नगरवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.