बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोडकर चल रहे हैं और कछला में गंगा तट के विकास हेतु अब तक तमाम योजनाओं की स्वीकृति दे चुके हैं। कछला का भागीरथी गंगा तट बदायूं क्षेत्र का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहां गंगा स्नान, गंगा आरती, कांवड़ यात्रा और विभिन्न पर्वों पर श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति रहती है जबकि गंगातट पर प्रत्येक माह की अमावस्या, पूर्णममासी के अलावा एकादशी पर हजारों लोग गंगा स्नान एवं पूजा – अर्चना को आते हैं।
कछला उझानी कोतवाली क्षेत्र में आता है औी केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा उझानी में ही रहते हैं। विधानसभा की बात करें तो कछला बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में है और बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य भाजपा के हैं और कछला में विकास और गंगातट का सौन्दर्यकरण कराने में निरंतर सक्रिय नजर आते हैं। कछला नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश लोनिया भी भाजपा हैं और इतना सब भाजपा होने के बावजूद जिले में एकमात्र कछला नगर पंचायत ऐसी संस्था है जिसमें तहबाजारी का ठेका दिया गया है और पंचायत से मिलने वाली जानकारी में तहबाजारी का ठेका 11 लाख में दिया गया है।
अब आम आदमी समझ में यह बात नहीं आ रही कि जब सब कुछ भाजपा का है तो जनपद में कहीं परिचलन मे ंना होने वाली तहबाजारी वसूली ठेका व्यवस्था कछला में क्यों, कैसे और किसके संरक्षण में चल रही है और क्या इसमें पर्दे के पीछे कोई कहानी छिपी हुई है क्योंकि कछला के विकास हेतु करोडों रूपये व्यय करने वाली प्रदेश सरकार के लिए 11 लाख मामूली है जबकि ठेका देकर कछला नगर पंचायत को आय का साधन उपलब्ध कराने का कछला नगर पंचायत की बात लोगों के गले नहीं उतर रहीं।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com