8:06 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

आंवला- जमीन विवाद में आत्मदाह की धमकी

आंवला में जमीन विवाद में आत्मदाह की धमकी, तलवार भी लहराने का आरोप, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत।

आंवला। आंवला में जमीन विवाद को लेकर हंगामा हुआ। पीडितों ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। आरोप है कि आरोपियों ने आत्मदाह की धमकी दी और तलवार भी लहराई। पुलिस ने उन्हें पकड़ा, लेकिन अगली सुबह बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। पीड़ित परिवार अब डरा हुआ है।

पीड़ित रामबहादुर धनगर और अनूप कुमार अग्रवाल ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम वे अपने खेतों पर थे। वहां एक व्यक्ति उनकी फसल पलट रहा था। आंवला कोतवाल और एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखकर आरोपी का पिता तलवार लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। उसने जेब से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर डाल ली, आत्मदाह की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने बोतल छीनी और तलवार बरामद की।

रामबहादुर ने आरोप लगाया कि अगले दिन दोनों आरोपी अपने घर पर थे। पुलिस द्वारा बिना सख्त कार्रवाई के छोड़े जाने से उन्हें गुस्सा है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले भी आत्मदाह की धमकी दे चुका है।

आंवला इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने बताया कि दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है जिसमें एक पक्ष ने पेट्रोल डालने का प्रयास किया। परंतु पुलिस द्वारा पेट्रोल की बोतल छीन ली गई और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.