7:40 pm Tuesday , 27 October 2026
BREAKING NEWS

हवा-हवाई साबित हुआ कोतवाली प्रभारी का आदेश, त्योहार पर जाम से जूझता रहा उझानी का बाजार

हवा-हवाई साबित हुआ कोतवाली प्रभारी का आदेश, त्योहार पर जाम से जूझता रहा उझानी का बाजार।

9 अक्टूबर को व्यापारियों को दिया था ई-रिक्शा और भारी वाहनों पर रोक का आश्वासन, आज खुली पोल।

उझानी, बदायूं 27 अक्टूबर ।

दीपावली के त्योहार पर बाजार में भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस का ई-रिक्शा और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का दावा त्योहार से पहले ही हवा-हवाई साबित हो गया। पुलिस के आश्वासन के बाद भी मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रही और व्यापारी व ग्राहक दोनों परेशान होते नजर आए।

बता दें कि गत 9 अक्टूबर को कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित हुई थी। जिसमें व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को कछला रोड स्थित पुरानी अनाज मंडी मोड़ से लेकर मंडी समिति तक अवैध ई-रिक्शा और भारी वाहनों के बेरोकटोक आवागमन से लगने वाले भयंकर जाम की समस्या से अवगत कराया था।

व्यापारियों की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भरोसा दिलाया था कि आगामी त्योहारी सीजन में नगर के मुख्य बाजार में ई-रिक्शा और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को जाम से निजात मिल सके।

लेकिन धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के चलते जब बाजार में भीड़ उमड़ी तो पुलिस का यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया। पुरानी अनाज मंडी मोड़ से लेकर मंडी तक ई-रिक्शा और बड़े वाहन बेरोकटोक घुसते रहे और घंटों तक जाम लगा रहा।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अगर अपने ही आदेश का पालन नहीं करा सकती तो गोष्ठी करने का क्या फायदा? जाम के चलते ग्राहक बाजार में आने से कतरा रहे हैं, जिससे व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।

अब देखना यह होगा कि कोतवाली पुलिस अपने इस आदेश को सख्ती से लागू करवाती है या फिर यह आदेश भी पिछली घोषणाओं की तरह हवा-हवाई ही साबित होता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.