उझानी में रास्ता रोकने को लेकर विवाद, महिला ने मारपीट का आरोप लगा कोतवाली में दी तहरीर।
उझानी, बदायूं 25 अक्टूबर ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर चमारी में रास्ता बंद करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक महिला ने गांव के ही दो लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
पीड़िता कुमकुम पत्नी विनोद निवासी अल्लापुर चमारी ने कोतवाली उझानी में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे गांव के ही रहने वाले अनिल व उसके पिता ने बिना किसी बात के उसके घर से निकलने का रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और बाद में उसके व उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट में दोनों को चोटें आईं हैं और आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़िता ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com