बरेली सिटी स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों से मिलीं राष्ट्रीय सफाई आयोग की सदस्या।
बरेली 27 अक्टूबर ।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या डॉ. सुषमा गोरियाल ने सोमवार को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
डॉ. गोरियाल ने स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर संतोष जताया। इसके बाद इज्जतनगर रेलवे अधिकारी क्लब में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर सेमिनार आयोजित हुआ।
सेमिनार में डॉ. गोरियाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाते हैं, उनके हितों की रक्षा करना सबका दायित्व है। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने भी सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना की।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com