6:44 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस की चेकिंग में तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

।

उझानी, बदायूँ 26 अक्टूबर ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम द्वारा आज अल्लीपुर तिराहे से ग्राम अल्लीपुर मंडैया की तरफ करीब 50 कदम दूरी पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
मोहित यादव पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम भैंसोरा, थाना उझानी, जिला बदायूँ को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक अविनाश पुण्डीर, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, देव व्रत, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.