6:43 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी पुलिस को बड़ी कामयाबी: 500 ग्राम अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बाइक बरामद

।


उझानी, बदायूँ 26 अक्टूबर ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उझानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर आज कोल्ड स्टोर के पास मिहोना गांव के रास्ते पर घेराबंदी कर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को 500 ग्राम अफीम व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
संजीव पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी ग्राम मिहोना,
सरवेन्द्र पुत्र रामखिलाड़ी, निवासी ग्राम मिहोना।अबरार पुत्र अन्सार, निवासी मानकपुर, कोतवाली उझानी, जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इस संबंध में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह, के नेतृत्व में कांस्टेबल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.