उझानी में दिव्य रासलीला में कृष्ण-सुदामा मिलन ने रुलाया, भक्तों की आंखें हुईं नम।

रामलीला महोत्सव-2026 में कृष्ण-सुदामा लीला का भावपूर्ण मंचन, भाजपा नेता किशनचंद्र शर्मा ने की पूजा
उझानी (बदायूं), 26 अक्टूबर।
श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला (रजि.) द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026, उझानी के अंतर्गत आज दिव्य रासलीला का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों द्वारा कृष्ण-सुदामा की लीला का ऐसा भावपूर्ण मंचन किया गया कि पूरा पंडाल भाव-विभोर हो गया।
मंच पर जैसे ही फटे-पुराने वस्त्रों में सुदामा ने द्वारका में कृष्ण को गले लगाया, उपस्थित सैकड़ों भक्तों की आंखें छलछला उठीं। मित्रता और भक्ति का ऐसा दृश्य देख भक्त भाव-विभोर हो गए। कलाकारों ने भावपूर्ण संवाद और भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
आज की रासलीला में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करने का परम सौभाग्य सहकारी क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति व वरिष्ठ भाजपा नेता किशनचंद्र शर्मा को प्राप्त हुआ। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की और आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा – ऐसी लीला समाज में भाईचारे और समर्पण का संदेश देती है।
यह दिव्य रामलीला एवं रासलीला परम पूज्य स्वामी श्री हरगोविंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी मुकेश हरि जी, वृंदावन धाम के पावन सानिध्य में चल रही है। स्वामी जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि “कृष्ण और सुदामा की मित्रता सच्ची भक्ति और निष्काम प्रेम का प्रतीक है।
इस अवसर सभी कलाकारों तथा पूज्य स्वामी जी का सम्मान भी किया गया। यह सम्मान करने का सौभाग्य भी किशनचंद्र शर्मा को प्राप्त हुआ।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com