12:55 pm Monday , 26 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी-विराट कवि सम्मेलन: बेरोजगारी पर तंज और नारी शक्ति पर बजीं तालियां

उझानी में विराट कवि सम्मेलन: बेरोजगारी पर तंज और नारी शक्ति पर बजीं तालियां।

श्री रामलीला महोत्सव- के मंच पर दिग्गज कवियों ने बांधा समां।

उझानी (बदायूं) 26 अक्टूबर ।

श्री धर्मार्थ कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत रविवार की शाम रामलीला मैदान में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक समाजसेवी अरुण कुमार अग्रवाल और संयोजक डॉ. प्रभाकर मिश्र,पूर्व सभासद कमलेश वार्ष्णेय,कवि उमाशंकर राही ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का श्रीगणेश किया।

सर्व प्रथम मां सरस्वती की वंदना मथुरा से आई कवियत्री रेणु उपाध्यक्ष की रचना से कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई।

बरेली की अंजलि श्रीवास्तव ने नारी शक्ति पर कहा > मुहब्बत और ममता की हंसी का मंजर सजाती हूँ, मैं नारी हूँ हमेशा चोट सहकर मुस्कुराती हूँ।

डॉ. उमाशंकर राही ने राम पर कहा-> राम का तुम्हें मंदिर बनाना है तो,पहले मन का रावण मारो।

रेणु उपाध्याय मथुरा ने रिश्ते पर कुछ यूं फ़रमाया > सच्चा रिश्ता कमाना पड़ता है, दाव दिल का लगाना पड़ता है।

शोभित सक्सेना ने सबसे ज्यादा तालियां पाते हुए कहा – नहीं गौरों की मक्कारी से, हम सदियों परतंत्र रहे बस अपनों की गद्दारी से।

बाबू लाल डींगिया वैर भरतपुर (राजस्थान) ने हास्य का धमाका किया
रावण पर राजनैतिक व्यंग: रावण तू नहीं जलेगा तो क्या तेरा बाप जलेगा ?

दूसरी कविता -अरे कम्भख्त तेरी उम्र 60 साल की है गई, अब तक ठंडी ना है पड़ी तो क्या चाय चार-पांच 10 मिनट में ठंडी हो जायेगी।

डॉ गीतम सिंह ने सुनाया – दिल के ज़ख्मों को अब खुद ही सीना हमने सीख लिया,उनसे कह दो उनके बिन भी जीना हमने सीख लिया।

अवधेश सक्सेना दद्दा ने कहा-युवा देश का भ्रमित देश का क्या होगा, अश्रु भरा संदेश देश का क्या होगा।

पूरी रात चले कार्यक्रम में दिल्ली से आऐ सुनहरी लाल तुरंत,मोहन मोही, विवेक चतुर्वेदी आदि कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं पर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कार्यक्रम में आयोजक समाजसेवी अरुण अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना,डा प्रभाकर मिश्रा ने कवियों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह भेंट अर सम्मानित किया।इस मौके पर रतनकुमार जिंदल, संकेत मोहन शर्मा, धनसुख अग्रवाल, मनमोहन शर्मा,संजीव शर्मा, शिवकिशोर माहेश्वरी, अभिनव सक्सेना, शिवकुमार गुप्ता,रजत गुप्ता, कार्तिक अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.