उझानी रामलीला महोत्सव में भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, देवी जागरण में गूंजे जयकारे।
उझानी बदायूं 27 अक्टूबर ।
श्री रामलीला महोत्सव उझानी के तत्वावधान में सोमवार रात रामलीला मैदान में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया गया। कासगंज की प्रसिद्ध प्रेम एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत जागरण में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।
अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि जागरण का शुभारंभ माता रानी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुआ। पूरा पंडाल आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था।


जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं गो-माता के अनन्य भक्त मनीष गोयल (सर्राफ) अपनी धर्मपत्नी रिया गोयल और पुत्र सिद्धार्थ गोयल के साथ शामिल हुए। गोयल परिवार ने माँ भगवती का पूजन, माल्यार्पण और महाआरती कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर महोत्सव समिति ने गोयल परिवार को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने कहा कि समाजसेवा और गो-सेवा के क्षेत्र में मनीष गोयल का योगदान अनुकरणीय है।
जागरण में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत किए।
‘ऊंचे पहाड़ा वाली माता, तेरी सदा ही जय’ और मैया का चोला है रंगला’_ जैसे भजनों पर पंडाल में मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और युवा देर रात तक नाचते-गाते रहे।
कार्यक्रम में अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा, धनसुख अग्रवाल, संदीप सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, विजय गोपाल, कार्तिक अग्रवाल के अलावा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com