11:59 am Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

शरद पूर्णिमा पर कछला में आस्था का सैलाब, सुरक्षा का चक्रव्यूह, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने खुद संभाला मोर्चा

शरद पूर्णिमा पर कछला में आस्था का सैलाब, सुरक्षा का चक्रव्यूह, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने खुद संभाला मोर्चा।

उझानी कछला (बदायूं)।25 अक्टूबर ।

शरद पूर्णिमा पर कछला गंगा घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। रविवार प्रातःकाल से ही हजारों श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हर-हर गंगे के उद्घोष से पूरा घाट गूंज रहा है।

भोर से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य देव की ओर मुंह करके तांबे के लोटे से जल का अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने शरद पूर्णिमा के व्रत के चलते चंद्रमा के दर्शन की भी कामना की।

घाट किनारे दान-पुण्य का भी विशेष महत्व देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद ब्राह्मणों, गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दक्षिणा और दीप दान किया। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से अमृत की वर्षा का पुण्य फल मिलता है और सभी पाप धुल जाते हैं।

कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए उझानी कोतवाली के तेज-तर्रार इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह खुद गंगा घाट पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। सुबह से ही वे घाट पर लगातार भ्रमण कर पल-पल की निगरानी कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी से पुलिस फोर्स का मनोबल दोगुना है और श्रद्धालु भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं कछला चौकी इंचार्ज अविनाश पुंडीर भी अपने हमराहियों के साथ मुस्तैद हैं। नगर पंचायत की तरफ से 6 कर्मचारी लगातार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रहे हैं और खोया-पाया कैंपों की संख्या 1 से बढ़ाकर 5 कर दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.