।
उझानी (बदायूं) 23 अक्टूबर ।
नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के तहत उझानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसान गोष्ठी और जैविक किसान मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री अभिमन्यु प्रताप सिंह ने की।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. विवेक कुमार गौरव ने किसानों को रासायनिक खेती के भयंकर नुकसान गिनाए और जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से न सिर्फ लागत कम होगी, बल्कि जमीन की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी।
डॉ. पी.के. वर्मा ने जैविक विधि से फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन की बारीक जानकारी दी। तो वहीं सहायक विकास अधिकारी मनोज गुप्ता ने दीमक और फफूंद से फसलों को बचाने के देसी और जैविक तरीके बताए।
लवकुश मिश्रा ने मिट्टी से होने वाले रोगों के जैविक नियंत्रण और पोषक तत्व प्रबंधन पर किसानों को जागरूक किया। कृषि वैज्ञानिकों ने बीज चयन, पशुओं में होने वाले रोगों की रोकथाम पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष कुमार, सहायक विकास अधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता समेत कई अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com