4:11 pm Sunday , 25 October 2026
BREAKING NEWS

महंगाई के बाद भी उझानी का इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार, किस्तों ने बढ़ाई टीवी-फ्रिज की बिक्री

।

ईएमआई सुविधा बनी सीमित बजट वाले ग्राहकों का सहारा।

उझानी (बदायूं) 25 अक्टूबर ।

त्योहारों के सीजन में महंगाई के बीच भी उझानी का इलेक्ट्रॉनिक बाजार पूरी तरह गुलजार है। दीपावली और शरद पूर्णिमा को लेकर लोग अपने घरों को नई तकनीक से लैस करने में जुटे हैं। बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी और होम अप्लायंसेज की जमकर खरीदारी हो रही है।

पिछले साल के मुकाबले कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं है। बजट पर दबाव के चलते ग्राहक अब बिना सोचे-समझे खरीदारी नहीं कर रहे, बल्कि हर शोरूम पर जाकर कीमत, फीचर और वारंटी की तुलना कर रहे है।

इस बार बाजार की असली जान बनी है आसान किस्तों की सुविधा। जो ग्राहक एक साथ 30-40 हजार रुपये नहीं निकाल पा रहे, वे जीरो कॉस्ट ईएमआई पर सामान घर ले जा रहे हैं। दुकानों पर ‘मात्र 999 रुपये की किस्त पर स्मार्ट टीवी ले जाएं’ जैसे ऑफर लगे हैं, जो मध्यम वर्गीय परिवारों को खूब लुभा रहे हैं।

त्योहार पर ग्राहक खूब आ रहे हैं। ग्राहक पहले बजट बताता है, फिर हम उसे उसी बजट में बेस्ट मॉडल दिखाते हैं। ईएमआई की सुविधा से बिक्री दोगुनी हो गई है। – कोशल शर्मा इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी, उझानी।

ग्राहक अब सिर्फ ब्रांड नहीं देख रहा। वह पूछता है कि फ्रिज साल में कितनी यूनिट बिजली खाएगा, वाशिंग मशीन में ऑटोमेटिक फीचर है या नहीं। किफायती और कम बिजली खपत वाले मॉडल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। – आलोक गुप्ता शोरूम संचालक, उझानी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.