।


उझानी, बदायूं 23 अक्टूबर ।
उझानी-बदायूं रोड पर करीब एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
श्रीनारायणगंज सरौरा निवासी खुशबू पत्नी स्व. जीवन शर्मा ने तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे उनके पति जीवन शर्मा हेलमेट लगाकर बाइक संख्या यूपी24बीएस9408 से उझानी से बदायूं की ओर जा रहे थे। भगवान ढाबा से जिरौलिया चौराहा के पास सामने से गलत साइड में तेज रफ्तार से आ रही कार संख्या एचआर26एफडब्ल्यू4241 के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में जीवन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद तबीयत खराब होने के कारण पीड़िता एक सप्ताह बाद 22 अक्टूबर को थाने पहुंची और कार चालक के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को सौंपी गई
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com